Advt

Wednesday 16 July 2014

हर मनोकामना पूर्ण करते है जीवन की सभी समस्याओ से निजात पाने के लिए इस सावन के पवित्र महीने के पहले सोमवार के दिन यानि आज सभी बारह राशियों के जातक अपनी राशि और अपनी कामनाओं अथवा परेशानियों के निवारण के लिए यदि अपनी राशि अनुसार भगवान शिव की आरधना करते है तो निश्चित तौर पर भगवान भोले नाथ प्रसन्न होकर अपने सभी भक्तो की हर मनोकामना पूर्ण करते है .......


हर मनोकामना पूर्ण करते है
जीवन की सभी समस्याओ से निजात पाने के लिए इस सावन के पवित्र महीने के पहले सोमवार के दिन यानि आज सभी बारह राशियों के जातक अपनी राशि और अपनी कामनाओं अथवा परेशानियों के निवारण के लिए यदि अपनी राशि अनुसार भगवान शिव की आरधना करते है तो निश्चित तौर पर भगवान भोले नाथ प्रसन्न होकर अपने सभी भक्तो की हर मनोकामना पूर्ण करते है ।जानते हैं कि किस राशि के व्यक्ति को किस पूजा सामग्री से शिव पूजा अधिक शुभ फल देती है।
मेष राशि– मेष राशि के जातक इस सावान माह में जल में गुड़ मिलाकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करें। लाल चंदन व कनेर के फूल चढ़ावें। शक्कर या गुड़ की मीठी रोटी बनाकर भगवान शंकर को भोग लगाएं। 'ॐ ममलेश्वराय नम:' मंत्र का जाप करें।भूमि, भवन आदि अचल संपत्ति प्राप्त होगी।
वृष राशि- इस राशि के जातक दही से शिव का अभिषेक करें इसके अलावा चावल, सफेद चंदन, सफेद फूल और अक्षत यानि चावल चढ़ावें। ऐसा करने से आप पर भगवान शिव की कृपा बनी रहेगी| 'ॐ नागेश्वराय नम:' मंत्र का जापकरें।परिवार में सुख-शांति आएगी।
मिथुन राशि– मिथुन राशि वाले इस सावन में भगवान शिव का गन्ने के रस से अभिषेक करे। इसके अलावा मूंग, दूर्वा और कुशा भी अर्पित करें। ' ॐ भूतेश्वराय नम: मंत्र का जाप करें।धन लाभ होगा।
कर्क राशि– इस राशि के शिवभक्त भगवान शिव का अभिषेक घी से करें। साथ ही कच्चा दूध, सफेद आंकड़े का फूल और शंखपुष्पी भी चढ़ावें। महादेव के 'द्वादश नाम' का स्मरण करें।व्यक्तित्व विकास होगा। चिंता का नाश होगा।
सिंह राशि– सिंह राशि के व्यक्ति गुड़ के जल से शिव अभिषेक करें। गेहूं और मंदार के फूल भी चढ़ाएं और गुड़ व चावल से बनी खीर का भोग लगाएं। 'ॐ नम: शिवाय' की रोज एक माला करें।आत्मसुख मिलेगा। बिगड़े काम बन जाएंगे।
कन्या राशि– कन्या राशि वालों के लिए भी गन्ने के रस से शिव का अभिषेक करना फलदाई रहेगा इसलिए इस राशि के जातक जहाँ तक हो सके गन्ने के रस से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करें| इसके अलावा भांग, दुर्वा व पान चढ़ाएं। 'शिव-चालिसा' का पाठकरें। रोजगार के अवसर मिलेंगे।
तुला राशि– तुला राशि वाले इत्र या सुगंधित तेल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करें और दही, शहद और श्रीखंड का प्रसाद चढ़ाएं। सफेद फूल भी पूजा में शिव को अर्पित करें। 'शिवाष्टक' का पाठ करें।कार्य में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
वृश्चिक राशि– इस राशि के जातकों के लिए पंचामृत से शिव का अभिषेक करना शीघ्र फल देने वाला माना जाता है। साथ ही लाल फूल भी शिव को जरुर चढ़ाएं। 'ॐ अंगारेश्वराय नम:' का जाप करें।धन लाभ होगा।
धनु राशि– धनु राशि के जातकों के लिए दूध में हल्दी मिलाकर शिव का अभिषेक करना बहुत ही फलदाई माना गया है| इसलिए इस राशि वाले इस सावन में हल्दी मिले दूध से शिव का अभिषेक करें| इसके साथ ही भगवान को चने के आटे और मिश्री से मिठाई तैयार कर भोग लगाएं। पीले या गेंदे के फूल पूजा में अर्पित करें। 'ॐ रामेश्वराय नम:' का जाप करें।रोगों से मुक्ति मिलेगी।
मकर राशि – मकर राशि के जातक इस सावन में नारियल के पानी से शिव का अभिषेक करें। साथ ही उड़द की दाल से तैयार मिष्ठान्न का भगवान को भोग लगाएं। नीले कमल का फूल भी भगवान को चढ़ाएं। 'शिव सहस्त्रनाम' का उच्चारणकरें। विवाह के लिए रिश्ते आएंगे।
कुंभ राशि– कुम्भ राशि वाले तिल के तेल से भगवान शिव का अभिषेक करें। यह शनि पीड़ा को भी कम करता है। साथ ही उड़द से बनी मिठाई का भोग लगाएं और शमी के फूल से पूजा में अर्पित करें। 'ॐशिवाय नम:' का जाप करें।प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।
मीन राशि – मीन राशि वाले इस सावन माह में दूध में केशर मिलाकर शिव पर चढ़ाएं। चावल और दही मिलाकर भोग लगाएं। पीली सरसों और नागकेसर से शिव को चढ़ाएं। 'ॐ भौमेश्वराय नम:' का जाप करें। परिवार में प्रेम बढ़ेगा।

No comments:

Post a Comment