Advt

Monday 28 April 2014

उसे चमत्कारी परिणाम प्राप्त होते हैं।..... शास्त्रों के अनुसार धन संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए एक सटीक और रामबाण उपाय बताया है ...


उसे चमत्कारी परिणाम प्राप्त होते हैं।.....
शास्त्रों के अनुसार धन संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए एक सटीक और रामबाण उपाय बताया है दान करना। दान करने से सभी प्रकार के कष्ट आसानी से दूर हो जाते हैं। ज्योतिष के अनुसार अलग-अलग ग्रहों के दोषों को दूर करने के लिए अलग-अलग उपाय बताए गए हैं। यदि व्यक्ति राशि अनुसार सही वस्तुओं का दान करता है तो उसे चमत्कारी परिणाम प्राप्त होते हैं।
मेष- इस राशि का स्वामी मंगल है और ज्योतिष के अनुसार मंगल को ग्रहों का सेनापति बताया गया है। अत: मेष राशि के लोगों को मंगल से संबंधित चीजें जैसे जमीन, लालवस्त्र, सोना, तांबा, केसर, कस्तूरी का दान करना चाहिए।
क्या न करें : मेष राशि के लोगों को तेल, काले वस्त्र, काली गाय, लोहा, जूते-चप्पल, काले फूल का दान करने से बचना चाहिए।
वृषभ- जिन लोगों की राशि वृषभ है उन्हें चांदी, सफेद वस्त्र, घी, सोना तेल, काले वस्त्र, लोहा का दान करना चाहिए। वृष राशि का स्वामी शुक्र है।
क्या न करें: शुक्र के स्वामित्व वाली इस राशि के लोगों को मूंगा, जमीन, लालवस्त्र, लाल पुष्प, सोना, तांबा, केसर, कस्तूरी का दान करने से बचना चाहिए।
मिथुन- बुध ग्रह मिथुन राशि का स्वामी है। जो लोग मिथुन राशि के अंतर्गत आते हैं उन्हें कांसा, हरे वस्त्र, घी, पैसे, पन्ना, सोना, शंख, फल का दान करना चाहिए। इन चीजों के दान से आपके दुख-दर्द खत्म होने लगेंगे।
क्या न करें: मिथुन राशि के लोगों को चावल, शक्कर, हीरे, चंादी, मोती, सफेद वस्त्र, घी का दान करने से बचना चाहिए।
कर्क: इस राशि का स्वामी चंद्र है। ज्योतिष के अनुसार चंद्र को मन का देवता बताया है। कर्क राशि के लोगों के लिए सही वस्तुएं जैसे सफेद-लाल वस्त्र, चांदी, घी, शंख, सोना, तांबा, केसर, कस्तूरी का दान करना श्रेष्ठ रहता है।
क्या न करें: कर्क राशि के लोगों को तेल, काले वस्त्र, काली गाय, लोहा, जूते, काले फूल का दान करने से बचना चाहिए, यही अच्छा रहता है।
सिंह- सूर्य के स्वामित्व वाली एकमात्र राशि सिंह है। सिंह राशि के लोगों को घर, दुधारू गाय, लाल-सफेद वस्त्र, सोना, तांवा, केसर, मूगा, चांदी, घी, शंख, मोती का दान करना चाहिए।
क्या न करें: जिन लोगों की राशि सिंह है उन्हें तेल, काले वस्त्र व गाय, लोहा, 
जूते, काले फूल का दान करने से बचना चाहिए, यही अच्छा रहता है।
कन्या- कन्या राशि का स्वामी बुध है। जिन लोगों की राशि कन्या है उन्हें बुध से संबंधित वस्तुएं कांसा, हरे वस्त्र, घी, पैसा, पन्ना, सोना, शंख, फल का दान करना श्रेष्ठ रहता है।
क्या न करें: बुध के स्वामित्व वाली राशि कन्या के लोगों को चावल, शक्कर, हीरे, चांदी, मोती, सफेद वस्त्र का दान करने से बचना चाहिए।
तुला- जिन लोगों की राशि तुला है उन्हें हीरे, चांदी, मोती, सफेद-काले वस्त्र, घी, सोना, तेल, गाय, लोहा का दान करना चाहिए। यह वस्तुएं तुला राशि के स्वामी शुक्र से संबंधित हैं।
क्या न करें: तुला राशि के लोगों को मूंगा, जमीन, लाल वस्त्र, ताम्र, केसर, कस्तूरी का दान करने से बचना चाहिए।
वृश्चिक: मंगल के स्वामित्व वाली यह दूसरी राशि है। जिन लोगों की राशि वृश्चिक है उन्हें भूमि, लाल वस्त्र, सोना, तांबा, केसर, कस्तूरी का दान करना चाहिए, यह बहुत फायदेमंद रहता है।
क्या न करें: मंगल की इस राशि के लोगों को काले तिल, शस्त्र, लोहा, तेल, काले वस्त्र व गाय, लोहा, काले फूल का दान करने से बचना चाहिए।
धनु- धनु राशि के स्वामी देव गुरु बृहस्पति हैं। इस राशि के लोगों को गुरु ग्रह से संबंधित वस्तुएं जैसे पीली चीज, पुस्तक, भूमि, दुधारू गाय, लाल वस्त्र, तांबा, केसर, मूंगा का दान करना चाहिए विशेष फायदेमंद रहता है।
क्या न करें: इस राशि के लोगों को काली गाय, काले तिल, लोहा, तेल, काले वस्त्र, लोहा का दान करने से बचना चाहिए।
मकर- शनि ग्रह से संबंधित राशि है मकर। मकर राशि के लोगों को शनि की वस्तुएं जैसे तेल, तिल, नीले व काले वस्त्र, ऊनी वस्त्र, सोना, लोहा, कस्तूरी का दान करना खास फायदा देता है।
क्या न करें: इस राशि के लोगों को लाल वस्त्र, सोना, तांबा, केसर, सफेद वस्त्र, चांदी, घी, शंख का दान करने से बचना चाहिए।

कुंभ- शनि के स्वामित्व वाली यह दूसरी राशि है। जिन लोगों की राशि कुंभ हैं उन्हें शनि की चीजें जैसे तेल, तिल, नीले-काले वस्त्र, काली गाय, ऊनी वस्त्र, लोहा, कस्तूरी का दान करना चाहिए। इन चीजों के दान से शनि की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
क्या न करें: कुंभ राशि के लोगों को मकान, दुधारू गाय, सफेद-लाल चंदन व वस्त्र, सोना, तांबा, चांदी, घी, शंख, दही का दान करने से बचना चाहिए।
मीन- इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। अत: इन्हें गुरु ग्रह से संबंधित चीजें जैसे पीली चीज, पुस्तक, शहद, भूमि, दुधारू गाय, लाल चंदन, लाल वस्त्र, तांबा, केसर, मूंगा का दान करना चाहिए।
क्या न करें: इस राशि के लोगों को काली गाय, काले तिल, शस्त्र, लोहा, तेल, काले वस्त्र, लोहा, जूते-चप्पल, काले फूल का दान करने से बचना चाहिए। 

No comments:

Post a Comment