Advt

Friday 18 April 2014

ग्रह बाधा निवारण: आगामी आने वाले सभी शनिवार शनि और राहू ग्रह की बाधा के निवारण के लिए श्रेष्ठ हैं। ......


ग्रह बाधा निवारण:.........
ग्रह बाधा निवारण: आगामी आने वाले सभी शनिवार शनि और राहू ग्रह की बाधा के निवारण के लिए श्रेष्ठ हैं। ऐसे व्यक्ति जिनकी कुण्डली में शनि की महादशा, अंतर दशा साढ़े साती और ढाईया चल रहा है अथवा राहू की महादशा या अंतर दशा चल रही है उनके लिए आने वाले दिनों में अपनी समस्याओं के निवारण और उपाय करने के लिए श्रेष्ठ योग हैं।
शनि देव की शांति के उपाय: 
1. पीपल के पेड़ पर चाशनी चढ़ाएं।
2. शनि देव की मूर्ति को पंचामृत से स्नान कराएं।
3. शनि मंदिर में काले तिल, काले कपड़े और तेल का दान करें।
4. किसी बूढ़े व्यक्ति को काला छाता दान करें।
5. किसी मेहनतकश मजदूर को चमड़े के काले जूते दान करें।
पितृ दोष के उपाय:
1. शनैश्चर नमस्तुभ्यं नमस्ते त्वथ राहवे।
केतवेअथ नमस्तुभ्यं सर्वशांतिप्रदो भव॥
इस मंत्र से काले रंग के शिवलिंग पर सरसों का तेल चढ़ाएं।
2. बरगद के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
3. किसी देवी मंदिर में जाकर 10 कन्याओं को हलवा पूड़ी खिलाएं।
4. शनिवार के शनिवार बहते पानी में नारियल बहाएं
5. शनिवार के दिन स्टील के बर्तन दान करें।

No comments:

Post a Comment